Homeबड़ी खबर14 साल का बच्चा फ़ोन पर खेल रहा था ऑनलाइन गेम, महिला...

14 साल का बच्चा फ़ोन पर खेल रहा था ऑनलाइन गेम, महिला के बैंक अकाउंट से निकल गए एक लाख रुपये।

देहरादून – साइबर स्कैम भारत में किसी भी समय, किसी भी तरीके से हो सकता है और किसी के भी साथ हो सकता है। आप हर रोज लाख सावधानी बरतते हों लेकिन एक दिन एक गलती आपको बहुत महंगी पड़ सकती है। ताजा मामला गुजरात के कथलाल खेड़ा का है जहां एक 14 साल के बच्चे के फोन पर ऑनलाइन गेम खेलने के कारण 42 साल की महिला के बैंक अकाउंट से एक लाख रुपये निकल गए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला…

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित महिला का नाम सरोज जैन है और उन्होंने इस संबंध में थाने में शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि उनका 14 साल का बच्चा फोन पर ऑनलाइन बेटिंग गेम खेल रहा था और इसी दौरान उसने बैंक अकाउंट से 1 लाख रुपये गंवाए हैं।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे ने Probo नाम के गेम में पैसे लगाए। शुरुआत में उसने 40 रुपये जीते थे औक उसके बाद वह रोज गेम पैसे लगाने लगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही आयकर विभाग ने Probo मीडिया को 1,500 करोड़ के टैक्स के लिए नोटिस भेजा है। इससे पहले साल 2022 में मुंबई पुलिस ने भी Probo के खिलाफ एक्शन लिया था।

ऐसे बरतें सावधानी

इस तरह के ऑनलाइन स्कैम से बचने के लिए बच्चों के फोन में पैरेंटल कंट्रोल को ऑन करें। इसके अलावा बैंक अकाउंट के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन का भी इस्तेमाल करें। इसका फायदा यह होगा कि फाइनल पेमेंट से पहले आपके पास ओटीपी के लिए मैसेज आएगा। बच्चे फोन पर क्या कर रहे हैं, कौन सा गेम खेल रहे हैं। इस पर ध्यान दें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular