नैनीताल/कालाढूंगी – कालाढूंगी आरक्षित वन क्षेत्र बरहैनी रेंज में स्थित मोटेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की अगाध आस्था का केंद्र है।
यहां भगवान भोलेनाथ विशालकाय रूप में विराजमान हैं। माना जाता है मोटेश्वर महादेव का शिवलिंग भारत के सभी शिवलिंगों से आकार में बड़ा है, इसलिए इस धाम को मोटेश्वर महादेव कहा जाता है।
मोटेश्वर महादेव धाम में 20 युवाओं ने 12 घंटे में चढ़ाई डाक कावड़।
सावन के तीसरे सोमवार को मोटेश्वर महादेव धाम में भक्तो का तांता लगा रहा और शिवभक्तों ने मोटेश्वर महादेव को चढ़ाई डाक कावंड़, जिसमे 20 युवाओ ने 12 घंटे में हरिद्वार से जल लेकर मोटेश्वर महादेव पहुंचे।