11 और 12 जून को होगी विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक।

हरिद्वार – विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक 11 और 12 जून को निष्काम सेवा ट्रस्ट भूपतवाला में होगी। इसमें देश के शीर्ष 300 से अधिक संत और महात्मा शामिल होंगे।

ज्ञानवापी, कुतुब मीनार और ताजमहल पर उठे विवाद के बीच होने वाली बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में मुद्दों और देश में चल रहे हालातों को लेकर संतों से फीड बैक ले रहे हैं। बैठक में कई विषयों पर विचार मंथन होगा। हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्राओं पर देश के कई हिस्सों में हुई पत्थरबाजी और सांप्रदायिक घटनाओं पर संतों से चर्चा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here