Homeराज्यउत्तराखण्ड100 प्रतिशत मतदान कर नया र्कीतिमान बनाये उत्तराखंड के लोग:- नरेश बंसल

100 प्रतिशत मतदान कर नया र्कीतिमान बनाये उत्तराखंड के लोग:- नरेश बंसल

देहरादून- भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश बंसल ने प्रदेश की जनता से 100 प्रतिशत मतदान करने का आवाहन किया है। उन्होंने कहा कि मतदान करना लोकतंत्र में हर व्यक्ति का आधिकार है इसलिए उसका प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पांच साल सोचने से अच्छा है कि अभी मतदान कर निर्णयक और राष्ट्रवादी सरकार चुने। बंसल ने कहा कि वैसे तो उत्तराखंड की जनता खुद ही इतनी समझदार है वो सही निर्णय ही करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने कई र्कीतिमान बनाये है। अब उत्तराखंड को 100 प्रतिशत मतदान का र्कीतिमान भी बनाकर देश विदेश को नेतृत्व देना चाहिए। साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को कल मतदान के लिए ‘पहले मतदान फिर जलपान’ का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा के साथ नरेंद्र और त्रिवेंद्र के नेतृत्व में भाजपा पांचों लोकसभा जीतेगी और मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगें।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular