Homeराज्यउत्तराखण्ड10 लाख से अधिक लोग करवा चुके है चारधाम यात्रा के लिए...

10 लाख से अधिक लोग करवा चुके है चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण।

देहरादून – उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अपने चरम पर चल रही है। यात्रा शुरू हुए एक सप्ताह का समय बीत चूका है और इस एक सप्ताह में जहाँ लगभग 10 लाख लोग अपना रजिस्ट्रेशन यात्रा के लिए करवा चुके है, तो वहीँ दूसरी तरफ भारी मात्रा में यात्रियों के पहुँचने से धामों में यात्रा की सभी व्यवस्थाये फेल हो गयी है। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर की माने तो उन्हें उम्मीद थी इस बार इसी तरह से यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेगे, और उसी तरह से प्रशासन ने भी अपनी व्यवस्था की हुई है। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा की धाम के कपाट खुलते समय हमेशा की तरह भीड़ अपेक्षा से ज्यादा होती है, लेकिन फिर बीतते समय के साथ साथ यात्रियों की संख्या भी कम होने लगती है। यात्रियों को लेकर सचिव पर्यटन ने कहा की यात्रा मार्ग से लेकर धामों तक व्यवस्था सुदृढ़ हो सके इसके लिए प्रयास किये जा रहे है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular