
उत्तराखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है। एनटीसीए ने सभी पार्क और जू खोलने की अनुमति दे दी है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार 29 जून को कुछ प्रतिबंधों के साथ एसओपी जारी कर सकती है। इसके बाद एक जुलाई से दून जू और झाझरा स्थित आनंद वन खुल सकते हैं। कोविड के बढ़ते प्रकोप के कारण एनटीसीए ने दो माह पहले जू, नेशनल पार्कऔर आरक्षित पार्क बंद कर दिए थे। तभी से दून जू और आनंद वन समेत तमाम पार्क और टाइगर रिजर्व बंद हो गए थे। चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को पत्र भेजकर खोलने को कहा गया है। लेकिन, जू और पार्क 29 जून तक बंद रहेंगे।
