Home राज्य उत्तराखण्ड होली के त्योहार पर तेज आंधी और बारिश ने बढ़ाई परेशानी, मौसम...

होली के त्योहार पर तेज आंधी और बारिश ने बढ़ाई परेशानी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…..

देहरादून- छोटी होली के त्योहार पर राजधानी देहरादून में दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। आज तड़के देहरादून व आसपास के इलाकों, नई टिहरी और यमुनोत्री के निचले इलाकों में बारिश हुई। इस बीच बारिश के साथ ठंडी हवाओं का दौर भी जारी रहा। वहीं यमुनोत्रीधाम के आसपास हिमपात शुरू हो गया। उधर, रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। मौसम में आए इस बदलाव से एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बुधवार को हल्की बारिश के आसार हैं। अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फ भी गिर सकती है। वहीं, मैदानी स्थानों में 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में बेहद हल्की बारिश हो सकती है। 3500 मीटर व उससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने का अनुमान भी है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में तेज रफ्तार आंधी चलन के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि होली तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। 21 और 22 मार्च को भी ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2