हैवान बने बाप ने चलती ट्रेन से तीन मासूम बेटियों को फेंका, एक की मौत, दो लड़ रही है जिन्दगी और मौत की जंग

क्या पिता इतना र्निदय हो सकता है कि वह अपने ही जिगर के टुकड़ों को मरने के लिए चलती ट्रेन से फेंक दे। जी हाँ अपनो द्वारा चलती ट्रेन से मरने के लिए फेंकी गई तीन मासूम बहनो में एक की मौत हो गई दो जिन्दगी और मौत की जंग जिला अस्पताल में लड़ रही है, होश में आने के बाद घायल मासूम ने पुलिस को जो बर्बरता की दास्तांन बताई उसमें रिश्तो पर से ही विश्वास उठ गया।  मासूमो को उसके ही अपनो ने चलती ट्रेन से फेंक दिया था। पहले उसने पिता द्वारा फेंका जाना बताया, फिर मामा। मासूमो ने अपना पता बिहार प्रांत के मोतिहारी छोड़िया की रहने वाली बताया।

क्या लोग इतने र्निदय हो सकते है कि वह अपने ही जिगर के टुकड़ों को मरने के लिए चलती ट्रेन से फेंक दे, यूपी के सीतापुर शाहजहांपुर रेल मार्ग पर 30 किलो मीटर की ऐरिया में तीन मासूम बच्चियां पड़ी मिली जिसमे से एक मृत अवस्था में और दो घायल अवस्था में जिन्हे जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।  घायल बच्चियों का नाम अलबुन खातून, (7) और शलीना खातून (4) है जबकि मृत बच्ची का नाम मुन्ना (5) था।  घायल बच्ची अलबुन ने पुलिस को बताया कि वह जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन से लुधियाना से बिहार अपने पिता इद्दु, मां आफरीन वह दो अन्य बहनो के साथ जा रही थे, रास्ते में मामा इकबाल व उसके साथी इजहार का पिता से विवाद हो गया और उन सभी ने उन्हें चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया।  पुलिस बच्चो दुवारा बताये पते की शिनाख्त करने में जुट गई, जी.आर.पी. एस.पी. सौमित्र यादव ने सीतापुर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here