हाथी ने किसान को सूंड में उठाकर कई बार पटका, हुई दर्दनाक मौत……

ऊधमसिंह नगर- ऊधमसिंह नगर में दर्दनाक घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। रविवार रात को जंगली हाथी ने एक किसान को पटक-पटक कर मार डाला। जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। खेत में काम के बाद वहां सोने गए किसान पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने उसे सूंड में उठाकर इतनी बुरी तरह से पटका कि किसान का भेजा और आंखे तक बाहर आ गई। बताया जा रहा है कि किसान गुलरभोज क्षेत्र में ही खेत के पास बाड़ा बनाकर रहते हैं। रात को जब खेत में हलचल हुई तो एक किसान टॉर्च लेकर वहां देखने चला गया। इतने में ही वहां हाथी को देख अन्य लोगों ने शोर मचा दिया। किसान नंदलाल(56) जब तक कुछ समझ पाता, तब तक हाथी ने उसे सूंड में उठा लिया और जमीन पर कई बार पटका। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद सुबह टीम ने वहां पहुंचकर शव का पंचनामा भरा। लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग यहां किसानों को खेत की सीमा पर फेंसिंग की सुविधा नहीं दे रहे हैं। जिसके कारण हादसे बढ़ रहे हैं। उधर, रेंजर भूपेंद्र कुमार मेहरा का कहना है कि अगर ग्रामीण वहां फेंसिंग लगाना चाहें तो लगा सकते हैं। उन्हें इजाजत दे दी जाएगी।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here