हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

 

रूडकी – पाडली गुर्जर में युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। हादसे की सूचना जेएम से लेकर पुलिस तक को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पाडली गुर्जर में ताहिर अपने परिवार के साथ रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि दोपहर तीन बजे के करीब सोलह साल का पुत्र जिशान घर के पास खेल रहा था। इसी बीच क्षेत्र में टूटी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आकर वह पुर तरह से झुलस गया। हादसा होता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बेटे को उठाया गयाए लेकिन उससे पहले ही बेटे ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई।
ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से लेकर जेएम और पुलिस को मामले की जानकारी दी। लोगों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया । हंगामे की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों का समझाया। जे ई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक नाबालिग के परिजनों को निगम से मुआवजा दिलवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार रात तेज आंधी के कारण हाईटेंशन लाइन टूट गई थी।
वहीँ ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम पर तारों को जोड़ने में लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति आए दिन पटरी से उतरी रहती है। समस्याओं का समाधान करने में निगम अधिकारी लापरवाही बरतते है। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here