Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के आदेश के बाद लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई जारी, प्रदेशभर से...

हाईकोर्ट के आदेश के बाद लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई जारी, प्रदेशभर से उतारे गए करीब 1500 लाउडस्पीकर।

देहरादून – हाईकोर्ट के आदेश पर प्रदेश में लाउडस्पीकर हटाने पर कार्रवाई जारी है। प्रदेश में अब तक करीब 1500 लाउडस्पीकरों को पुलिस ने उतरवाया है। इनमें 1382 लाउडस्पीकर गढ़वाल मंडल से उतरवाए गए हैं। जबकि, कुमाऊं क्षेत्र में कार्रवाई कम हुई है।


यहां से केवल 108 लाउडस्पीकरों को उतरवाया गया है। बता दें कि पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धर्मस्थलों पर लगने वाले इन लाउडस्पीकरों को उतरवाने की कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2