हल्द्वानी- हल्द्वानी से जागेश्वर धाम जा रहे उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के कर्मचारी हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में सुयालबाड़ी गंगरकोट के पास एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
घायलों को खैरना में प्राथमिक उपचार के बाद 108 से हायर सेंटर भेजा गया है। घायलों के संजय सिंह मेहरा और चंद्रेश पांडेय है। वहीं मृतक श्यामपाल हल्द्वानी और अंकित दानू पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं। घटना आज सुबह हुई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें पहुंची और रेस्क्यू कार्य किया।



