Homeराज्यउत्तराखण्डहर व्यक्ति को मिले मताधिकार के हक का प्रयोग करना चाहिए:- अनिल...

हर व्यक्ति को मिले मताधिकार के हक का प्रयोग करना चाहिए:- अनिल रतूड़ी

 

देहरादून- उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा और नैनीताल पर पहले चरण में 11 अप्रैल को यानि कल मतदान होगा। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक मत का बड़ा योगदान है। इसलिए हर किसी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में कल होने वाले चुनाव के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। डीजीपी रतूड़ी ने कहा कि विश्व में भारत सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है। यहां का लोकतंत्र पूरी दुनिया के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। प्रत्येक भारतीय नागरिक को इस पर गर्व करना चाहिए। लोकतंत्र में एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। ऐसे में संविधान में हर व्यक्ति को मिले मताधिकार के हक का प्रयोग करना चाहिए। चुनाव ड्यूटी में लगे शत-प्रतिशत पुलिसकर्मियों को मताधिकार का अवसर उपलब्ध कराया गया है। चुनाव के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular