Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हर जिम्मेदारी पर खरे उतरे बचदा: मदन कौशिक

हर जिम्मेदारी पर खरे उतरे बचदा: मदन कौशिक

देहरादून- भाजपा प्रदेश मुख्यालय बलबीर रोड में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और पूर्व सांसद स्वर्गीय बच्ची सिंह रावत की श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित वरिष्ठ नेताओं ने स्वर्गीय बच्ची सिंह रावत के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सादगी की मिसाल रहे बचदा कुशल संगठनकर्ता और रणनीतिकार थे। उनको जब भी जो जिम्मेदारी सौन्पी गई वह उसमें खरे उतरे। उन्होंने कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हुआ और उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड में भाजपा ने नए आयाम छुए। विधायक,सांसद, केंद्र में मंत्री तथा उत्तराखंड में भाजपा की कमान सँभालने के बाद भी वह प्रदेश और देश में लाखों कर्यकर्ताओ के लिए प्रेरणा बने रहे। उनकी कमी को कभी भाजपा परिवार पूरी नहीं कर पायेगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2