देहरादून: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पीओके में भारतीय सेना के सर्जिकल ऑपरेशन पर हरीश रावत कैबिनेट ने भारतीय सेना के वीर जवानों को सैल्यूट किया।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पीओके में आंतकी कैंपों पर भारतीय सेना की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा इस कार्यवाई के लिए भारतीय सेना को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह भारतीय सेना के सााि खड़े है।
गौरतलब है कि भारत की तरफ से एक दिन पहले रात को 12:30 से 4:30 बजे तक यह ऑपरेशन चलाया गया था। भारतीय सेना के कंमाडोज ने आंतकवादियों के 7 लांच पैड को अपना निशाना बनाया और कई आंतकवादियों को मार गिराया था।