Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश हरियाणा के मुख्यमंत्री पहुंचे बद्रीनाथ धाम, भगवान बद्ररी के किए भव्य दर्शन…….

हरियाणा के मुख्यमंत्री पहुंचे बद्रीनाथ धाम, भगवान बद्ररी के किए भव्य दर्शन…….

उत्तराखंड़- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे और भगवान बदरी का आशीर्वाद लिया। धाम पहुंचकर सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर उन्होंने बद्रीनाथ मंदिर में प्रवेश किया। यहां उन्होंने करीब 15 मिनट तक पूजा की। इससे पहले मनोहर लाल खट्टर बृहस्पतिवार को हेलीकॉप्टर से पर्यटन स्थल औली पहुंचे। उनका कार्यक्रम बद्रीनाथ धाम जाने का था। धाम में आर्मी हेलीपैड पर आईटीबीपी के जवानों की तैनाती भी की गई थी, लेकिन मौसम खराब होने से उनका हेलीकॉप्टर बदरीनाथ के बजाय शाम साढ़े तीन बजे जोशीमठ आर्मी हेलीपेड पर उतरा। मुख्यमंत्री खट्टर ने जोशीमठ नृसिंह मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद वे पर्यटन स्थल औली पहुंचे। उन्हें यहां आईटीबीपी के गेस्ट हाउस में ठहराया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2