Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हरिद्वार में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुभाष वर्मा ने...

हरिद्वार में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुभाष वर्मा ने की जीत दर्ज….

हरिद्वार- हरिद्वार में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान संपन्न हो गया है। जिसमें भाजपा के प्रत्याशी सुभाष वर्मा ने जीत दर्ज की है। सुभाष ने निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राणा को पांच वोट से हराया। आज जिला मुख्यालय रोशनाबाद हरिद्वार के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान हुआ। मतदान के बाद मत पेटी सील गई। दोपहर तीन बजे बाद मतगणना शुरू हुई। बता दें पिछले दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष को बर्खास्त कर दिए जाने के बाद शासन द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अंतर्गत आज मतदान हुआ। जिसमें दो प्रत्याशी मैदान में थे।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2