Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हरिद्वार में गुलदार ने एक मजदूर को बनाया निवाला, लोगों में दहशत……

हरिद्वार में गुलदार ने एक मजदूर को बनाया निवाला, लोगों में दहशत……

हरिद्वार- हरिद्वार के भेल क्षेत्र में शुक्रवार की रात फिर से गुलदार ने दस्तक दी। गुलदार ने यहां एक मजदूर को निवाला बना लिया। मजदूर का शव भेल के मटीरियल गेट के पास जंगल में पड़ा मिला। शव की पहचान सुकराम निवासी ग्राम हेतमपुर के रूप में हुई। बताया गया कि सुकराम मजदूरी करता था और शुक्रवार को घर नहीं लौटा था। परिजनों ने तलाश की तो रास्ते में उसकी जैकेट पड़ी मिली। फिर पुलिस को लेकर तलाश की तो उसका शव जंगल से बरामद हुआ। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का महौल है। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2