Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हरिद्वार में गमगीन माहौल के बीच गंगा में प्रवाहित की गई शिक्षामंत्री...

हरिद्वार में गमगीन माहौल के बीच गंगा में प्रवाहित की गई शिक्षामंत्री अरविंद पांडे के दिवंगत बेटे अंकुर की अस्थियां……

हरिद्वार- हरिद्वार में गमगीन माहौल के बीच उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के छोटे बेटे स्व. अंकुर पांडेय की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की गईं। आज सुबह हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर दिवंगत अंकुर पांडे ( उम्र 24 साल ) की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की गईं। शिक्षा मंत्री के भाई देवानंद पांडेय, अमर पांडेय, जगदीश पांडेय, बड़े बेटे अतुल पांडेय व बहनोई जयप्रकाश तिवारी हरकी पैड़ी पहुंचे। तीर्थपुरोहित विशाल विपुल गोस्वामी के सानिध्य में पंडित शैलेश मोहन गौतम ने पूजा कर्म विधि-विधान से संपन्न कराया। उसके बाद अपनी वंशावली में परिजनों के नाम दर्ज कराए। गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, उज्ज्वल पंडित, विपुल मीश्रोटे, अवधेश कौशिक, अनुराग शर्मा, बृजमोहन भगत ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत अंकुर को श्रद्धांजलि दी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2