Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हरिद्वार : ज्वालापुर पुलिस टीम ने लाल पुल से 02 बैट्री चोरो...

हरिद्वार : ज्वालापुर पुलिस टीम ने लाल पुल से 02 बैट्री चोरो को किया गिरफ्तार….

हरिद्वार की कोतवाली ज्वालापुर में वादी रियासत अली पुत्र खैराती निवासी मौहल्ला कैथवाडा ने लिखित तहरीर के आधार पर 12 जुलाई की रात्रि को अज्ञात चोरो द्वारा उनके वाहन छोटा हाथी की बैट्री चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में कोतवाली ज्वालापुर में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज मुकदमे के आधार पर ज्वालापुर पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए दिनांक 15 जुलाई को लाल पुल से 02 आरोपी शुभम गौतम पुत्र राम अवतार गौतम निवासी शरीफ
नगर मौहल्ला तेलीयान ज्वालापुर हरिद्वार। अनिकेत शाहू पुत्र राजेन्द्र शाहू निवासी सरीफ नगर मौहल्ला तेलीयान थाना ज्वालापुर हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया है।दोनों आरोपियों के कब्जे से 03 बैटरियां (वाहन छोटे हाथी की),01 चार्जर व 01 स्कूटी बरामद कर कोर्ट में पेश कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2