Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हरिद्वार जिला कारागार में तबीयत बिगड़ने पर कैदी की उपचार के दौरान...

हरिद्वार जिला कारागार में तबीयत बिगड़ने पर कैदी की उपचार के दौरान हुई मौत। 

हरिद्वार – हरिद्वार जिला कारागार रोशनाबाद में धोखाधड़ी के मामले में बंद एक विचाराधीन बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया साथ ही मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार, बृजपाल चौहान निवासी रुड़की रोड कृष्ण नगर पल्लवपुर जिला मेरठ को एक धोखाधड़ी के मामले में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट में पेश कर पांच सितंबर को जिला कारागार में भेज दिया गया था।

बताया गया कि सोमवार की शाम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में लाया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2