Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार के मंदिरों में आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों...

हरिद्वार के मंदिरों में आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा मंचन।

हरिद्वार – हरिद्वार के शिवालिक नगर शिव मंदिर और अन्य मंदिरों में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जिसके चलते शिव मंदिर प्रांगण में बने मंच पर विशेष महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सात अलग-अलग तरह के ग्रुप कृष्ण लीलाओं का मंचन करेंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि 8:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एक और जहां मंदिर में पूजा अर्चना का कार्यक्रम चलेगा, वही शिव मंदिर प्रांगण में बने मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही भव्य तरीके से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को मनाने के लिए तैयारियां की जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि सात अलग-अलग ग्रुप में कृष्ण लीलाओं का मंचन करने के लिए बच्चे विगत डेढ़ माह से तैयारियों में जुटे हैं। सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने जानकारी दी स्थानीय पुलिस को कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसके चलते पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे लेकिन मंदिर समिति के द्वारा एक अनुशासन समिति की टीम का गठन भी किया गया है जो मंदिर में सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम करेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular