Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार : आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर 6 ड्रमों में...

हरिद्वार : आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर 6 ड्रमों में बनाई जा रही करीब 2 हज़ार किलो कच्ची शराब बनाने वाला लहन नष्ट किया….

हरिद्वार – कोरोना और कर्फ्यू के चलते अवैध कच्ची शराब का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। कार्रवाई से पहले ही आरोपी फरार हो जाते है। आबकारी विभाग के साथ ही पुलिस की कार्यवाही भी कच्ची शराब के कारोबार पर लगाम नहीं लगा पा रही है। शुक्रवार को हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित सहदेवपुर गांव में आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर 6 ड्रमों में बनाई जा रही करीब 2 हज़ार किलो कच्ची शराब बनाने वाला लहन नष्ट किया और शराब बनाने के अन्य कई सामान भी बरामद किए। आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी। हालांकि कार्रवाई के दौरान कोई भी आरोपी पकड़ में नहीं आया। आबकारी इंस्पेक्टर का कहना है कि इस मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किये जा रहे है और बढ़ते कच्ची शराब के कारोबार को देखते हुए मुखबिर तंत्र मजबूत किया जा रहा है।

गौरतलब है कि हरिद्वार से सटे कई गाँवो में कच्ची शराब का अवैध कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। अभी सप्ताह भर पहले भी पथरी थाना पुलिस ने जंगल से कई हजार लीटर कच्ची शराब का लहन और उपकल बरामद किए थे लेकिन कार्रवाई से पहले ही शराब तस्कर फरार हो जाते है और कार्रवाई पर सवालिया निशान भी खड़े होते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular