हरिद्धार में एआरटीओ ऑफिस चलता है बाबू का ड्राइवर!

बिग ब्रेकिंग : हरिद्धार के डीएम दीपक रावत ने स्थानीय लोगो की शिकायत पर एआरटीओ कार्यालय में अचानक छापेमारी की तो डीएम साहब भी चौंक गए….छापेमारी की कार्यवाही में पता चला की एआरटीओ में लाइसेंस बनवाने का फॉर्म बाबू की जगह ड्राइवर बेच रहा था….यही नहीं डीएम दीपक रावत की छापेमारी की कार्यवाही से एआरटीओ कार्यालय में हड़कंप मच गया और तो और यंहा से दलाल भी भाग खड़े हुए,

 हरिद्धार के एआरटीओ कार्यालय में फैली खामिया उस समय उजागर हुई जब लोगो की शिकायत पर हरिद्धार के डीएम दीपक रावत ने आज सुबह अचानक एआरटीओ कार्यालय का औचक निरिक्षण किया जिसमे डीएम दीपक रावत ने खुद पाया की लाइसेंस का फॉर्म बाबू की जगह उनका ड्राईवर बेच रहा है और बाबू ऑफिस से नदारत थे, वीडियो में आप देख सकते है की एआरटीओ कार्यालय में फैली अव्यवस्थाओ को देख डीएम दीपक रावत किस कदर भड़क गए और उन्होंने एआरटीओ कार्यालय में काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के संकेत दिए है
अगर आपको हमारी खबरे अच्छी लगे तो हमारे फेसबुक पेज पर लाइक कर शेयर जरूर करे 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here