
उत्तराखंड में करारी शिकस्त खाने वाले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को गुजरात में कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए बुलाया है हरीश रावत पहले चरण में 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक और फिर 8 दिसंबर से 11 दिसंबर तक गुजरात में कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. दरअसल कांग्रेस पार्टी ने हरीश रावत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में प्रचार के लिए उतारा है ताकि हरीश रावत 18 मार्च 2016 की घटना को जनता के सामने रखते हुए सहानुभूति बटोर सके.



