Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसड़क निर्माण में अनियमितता का ग्रामीणों ने आरोप लगा किया प्रदर्शन।

सड़क निर्माण में अनियमितता का ग्रामीणों ने आरोप लगा किया प्रदर्शन।

हरिद्वार/खानपुर – जैनपुर झंझेड़ी में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगा प्रदर्शन किया है।

ग्रामीणों का कहना है कि घटिया सामग्री के चलते सड़क बनकर तैयार होने से पहले ही टूटने लगी है। जैनपुर झंझेड़ी से गाधारोणा जाने वाले मार्ग पर कई लाख रुपये की लागत से इंटरलॉक टाइल्स से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सीमेंट का इस्तेमाल किए बिना पांगी वाले रेत पर पत्थर डाल कर इंटरलॉक वाली टाइल्स लगाई जा रही है। यह भी आरोप है कि टाइल्स भी घटिया किस्म की लगाई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया टाइल्स होने के कारण सड़क तैयार होने से पहले ही टाइल्स टूट कर मार्ग से अलग होने लगी है।

लोगों का कहना है कि इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क में नियमानुसार सामग्री लगाने की मांग की।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular