Tuesday, March 3, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड स्क्रैप कारोबारी की दुकान के अंदर मिला चौकीदार का शव, इलाके में...

स्क्रैप कारोबारी की दुकान के अंदर मिला चौकीदार का शव, इलाके में हडकंप।

हरिद्वार/लक्सर – लक्सर में स्थित हरे कृष्णा कॉलोनी में एक स्क्रैप कारोबारी की दुकान के अंदर चौकीदार का शव मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने के बाद लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। वही स्क्रैप कारोबारी की दुकान में शव की सूचना मिलने के बाद एसपी देहात स्वपन किशोर भी मौके पर पहुंच गए।

वही मौके पर पहुंचे एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने बताया विनोद नाम के व्यक्ति की दुकान पर पिछले लगभग 6-7 सालो से मुकेश नाम का एक चौकीदार रहता था। जब सुबह मुकेश अपनी दुकान पर लगभग 10 बजे के करीब आया तो उसके चौकीदार की मृत्यु हो चुकी थी। दुकान का शटर भी खुला हुआ था और दुकान के अंदर रखी अलमारी भी टूटी हुई थी।

उन्होंने बताया दुकान मालिक मुकेश ने आकांक्षा जताई है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देकर उसके चौकीदार की हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया मौके पर फिंगरप्रिंट की कार्रवाई की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2