Saturday, February 28, 2026
Home अध्यात्म सोमवती अमावस्या स्नान पुलिस के लिए खासी चुनौती से कम नहीं।

सोमवती अमावस्या स्नान पुलिस के लिए खासी चुनौती से कम नहीं।

हरिद्वार – हरिद्वार में 30 मई को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर 29 मई की रात से हरिद्वार हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी जाएगी स्नान की समाप्ति तक यह व्यवस्था लागू रहेगी

स्नान से 1 दिन पूर्व ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा, ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप दिया जा रहा है स्नान में 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है कोरोना काल के बाद पिछले 2 साल से सीजन में सोमती अमावस्या पर्व पर ज्यादा श्रद्धालु हरिद्वार नहीं आ पाए थे लेकिन अब सभी पाबंदियां हट चुकी हैं स्कूलों की छुट्टी भी पढ़ चुकी हैं और यात्रा सीजन चल रहा है ऐसे में सोमवती अमावस्या स्नान पर पुलिस के लिए खासी चुनौती से कम नहीं, क्योंकि 3 साल पहले गर्मियों के सीजन में हुई सोमती स्नान की भीड़ ने सभी को चौंका दिया था तब एडीजी को सुबह कमान संभालने के लिए हरिद्वार आना पड़ा था इस बार करीब 40 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है पिछले कुछ सालों में हुई सोमवती अमावस्या के स्नान में श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में रही है।

स्नान पर्व को लेकर आज हरिद्वार एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने जनपद के समस्त एसपी, सीओ, एसएचओ के साथ बैठक की ओर तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी ली हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2