नई दिल्ली। करीबन एक हफ्ते पहले अस्पताल से घर आयी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को फिर अस्पताल में भर्ती कराया है। सोनिया चिकित्सा जांच के चलते भर्ती हुई है।
अस्पताल के एक सूत्र ने कहा कि पिछले हफ्ते अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिलने के समय डॉक्टरों ने कहा था कि स्वास्थ्य की जांच के लिए उनके (सोनिया के) फिर से अस्पताल आने की संभावना है। वह इसी वजह से अब यहां हैं। सूत्र ने कहा कि उनके कुछ दिन अस्पताल में रहने की संभावना है। पार्टी सूत्रों ने भी कहा कि उन्हें फिर से भर्ती कराया गया है और वह चिकित्सा जांच के लिए कुछ दिन वहां रहेंगी। सोनिया (69) को वाराणसी में एक रोड शो के दौरान बीमार पड़ने के बाद तीन अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।