Saturday, March 14, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड “सेना ने मुठभेड़ में मार गया लश्कर ए कमांडर चीफ आतंकी अबु...

“सेना ने मुठभेड़ में मार गया लश्कर ए कमांडर चीफ आतंकी अबु दुजाना”

बड़ी खबर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में लश्कर ए तैयबा का चीफ अबु दुजाना के मारे जाने की खबर आ रही है खबर के मुताबिक पुलवामा के हाकरीपोरा गांव में सुबह चार बजे शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है.जिसमे की लश्कर आतंकी अबु दुजाना को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है.

यह आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. पिछले दिनों जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों के बस पर हमले के पीछे दुजाना का ही दिमाग था. हालांकि ऑपरेशन समाप्त होने के बाद ही इस बात की पुष्टि हो पाएगी कि घर में कौन-कौन से और कितने आतंकी छिपे हैं.अबु दुजाना जम्मू कश्मीर में लश्कर का कमांडर बताया जा रहा है और आतंकी कासिम की मौत के बाद कश्मीर में लश्कर का कमांडर बना था. वह पिछले सात साल से कश्मीर में सक्रिय दुजाना पर 10लाख रुपये का इनाम घोषित था. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने एनकाउंटर की खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि आतंकी अबु दुजाना और उसका साथी आतंकी आरिफ ललहारी उस घर में मौजूद थे और घर में आग लगी हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2