Homeराज्यउत्तराखण्डसेना के ट्रक से टकराई दरोगा की गाड़ी, बीच सड़क हाथापाई।

सेना के ट्रक से टकराई दरोगा की गाड़ी, बीच सड़क हाथापाई।

हरिद्वार/रुड़की – रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के दरोगा की गाड़ी मिलिट्री के वाहन से टकरा गई। वाहन टकराने के बाद बीच सड़क पर ही पुलिस और सेना के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

हंगामा होता देख मौके पर भीड़ जुटना शुरू हो गई, भीड़ ने सेना के जवानों का साथ दिया और सेना की गाड़ी को वहां से निकाल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अनिल बिष्ट कोर्ट से रिमांड लेकर लौट रहे थे। जैसे ही वह वैशाली तिराहे के पास पहुंचे तो सेना की गाड़ी से उनकी गाड़ी टकरा गई।

दरोगा अनिल बिष्ट ने सेना के वाहन को रोकने की कोशिश की और वाहन रुकने के बाद पुलिस और सेना में हाथापाई शुरू हो गई। हंगामा होता देख मौके पर भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई।

वहीं भीड़ में शामिल लोगों ने सेना का पक्ष लिया और आर्मी जिंदाबाद के नारे भी लगाए और पुलिस द्वारा रोके गए सेना के वाहन को वहां से निकाल दिया।

इस दौरान सब इंस्पेक्टर अनिल बिष्ट ने कहा कि उनके साथ सेना के द्वारा हाथापाई धक्का मुक्की व बदतमीजी की गई है। कुछ शरारती लड़कों के द्वारा भी बदतमीजी की गई है जिनके विरुद्ध मुकदमा लिखा जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular