
देहरादून। पूर्व भाजपा नेता सुभाष शर्मा ने अपनी ही पार्टी पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर करारा प्रहार किया है। एक पत्रकार वार्ता के माध्यम से श्री शर्मा का कहना था कि मुख्यमंत्री में यदि थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री शर्मा ने कहा कि उच्च न्यायालय में उनके विरुद्ध मुन्ना सिंह चौहान द्वारा पुलिस में दायर किए गए मामले को न्यायालय ने असंज्ञेय अपराध माना है, जो न्याय की जीत है। उनका कहना है कि भाजपा अपने मंसूबो में कामयाब नहीं होगी।
उन्होंने इस अवसर पर शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा का भी मामला उठाया तथा कहा कि लंबे समय से दूरस्थ क्षेत्र में काम कर रही महिला को राहत मिलनी चाहिए। यदि मुख्यमंत्री में दम है तो नियमों का उल्लंघन करने वाली अपनी पत्नी को पहले निलंबित करें। उन्होंने और कई आरोप भी लगाए। प्रेस क्लब में पत्रकारों से शनिवार को बातचीत करते हुए सुभाष शर्मा ने मुख्यमंत्री से विकासनगर के टेंडर घोटालों की जांच कराए जाने की भी मांग की।



