Homeराज्यउत्तराखण्डसुबह से हो रही बरसात से आम जनजीवन हुआ पूरी तरह अस्त-व्यस्त।

सुबह से हो रही बरसात से आम जनजीवन हुआ पूरी तरह अस्त-व्यस्त।

नैनीताल/हल्द्वानी –  हल्द्वानी, लालकुआं सहित आसपास के इलाकों में भारी बरसात शुरू हो गई है।

सुबह से हो रही बरसात से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है, जगह-जगह जलभराव से लोगों के घरों और दुकानों के भीतर तक पानी घुस गया है नगर निगम के नाले और नहर सफाई के दावों की पोल खुल गयी है, लोगों को इस बारिश में भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

नैनीताल जिले में अगले 24 घंटे बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसको देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल ने आज़ जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी की है, बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए एसडीआरफ और आपदा प्रबंधन टीम को 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया है, इसके अलावा भूस्खलन वाली जगहों को चिन्हित कर जेसीबी तैनात की गयी है।

अधिकारियो ने आम जनता से अपील की है की घर से बाहर निकलने से पहले मौसम का पूर्वांनुमान जरुर देखें और सड़को के हालत पता कर लें, यही नही पहाड़ के जिन इलाकों में कोहरा है वहाँ चालक फ़ॉग लाइट का इस्तेमाल करें।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular