सीएम तीरथ ने की जनता से कोविड गाईडलाइन का पालन करने की अपील…

कोरोना महामारी के इस बुरे वक्त में समाज में काफी तनाव व्याप्त है,ऐसे में अफवाहें हालात को और खराब कर रही है।इस बीच मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जनता से कुछ अपील की हैं।
1. जब तक आवश्यक न हो घर से न निकलें।
2. हाई रिस्क केटेगिरी से जुडे़ हुए लोग जैसे 10 साल से कम उम्र के बच्चे, 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, एक से अधिक बीमारियों से ग्रस्त व्यक्ति, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग घर से बाहर न निकलें।
3. बगैर मास्क के घर के बाहर बिल्कुल न निकलें।
4. अनावश्यक भीड़-भाड़ वाली जगह पर न जाएं।
5. व्यापारीगण मास्क एवं गलव्स का इस्तेमाल जरूर करें।
6. कार्यालयों में कर्मचारियों को शिफ्टों में बुलाएं। एक बार में आधे से अधिक कर्मचारियों को न बुलाया जाए।
7. फील्ड में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी मास्क एवं गलव्स जरूर पहने।
8. स्वच्छता, सेनीटाईजेशन एवं फाॅगिंग नियमित रूप से कराई जाए और कन्टेनमेन्ट जोन को सख्ती से लागू किया जाए।
9. रात्रि कर्फ्यू का पालन करें।
10. कोरोना की लड़ाई में शामिल योद्धाओं का सहयोग एवं सम्मान करें।
11. कोरोना की लड़ाई के लिए आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं एवं आक्सीजन इत्यादि की होल्डिंग न करें।
12. अफवाहों से बचे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here