देहरादून – क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव समेत पदाधिकारियों के खिलाफ खिलाड़ी के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई है। जिसके बाद से खेल खिलाड़ियों और एसोसिएशन में हड़कंप मचा हुआ है।
वहीं प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि यह एक गंभीर प्रकरण है। जिसका संज्ञान लेकर CAU को कार्यवाही करनी चाहिए। हालांकि सरकार का इसमें दखल नहीं होता। लेकिन खिलाड़ियों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार को यहां बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



