सीएम योगी का आज भोजीपुरा दौरा , किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित……

भोजीपुरा में किसान सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान नैनीताल रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। इसके तहत सुबह आठ से शाम पांच बजे तक भारी वाहनों को बरेली से भोजीपुरा के बीच नहीं गुजरने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने के दौरान इस रोड पर कुछ देर के लिए पूरी तरह यातायात बंद रखा जाएगा।मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को सुबह 11:40 बजे राजकीय वायुयान से त्रिशूल हवाई अड्डे पर उतरेंगे जहां से उनका काफिला हवाई अड्डे के बैरियर वन वाले गेट से निकलकर नैनीताल हाईवे पर गुजरते हुए दोहना टोल प्लाजा के पास कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगा। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के मुताबिक नैनीताल हाईवे पर करीब पांच किमी पर सीएम का काफिला गुजरेगा। इस दौरान पुलिस करीब पांच मिनट के लिए पूरी तरह यातायात रुकवा देगी। एसएसपी ने बताया कि इस व्यवस्था से शहर के यातायात पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here