देहरादून-आगामी 16 जुलाई को उत्तराखंडी लोकपर्व है।
लेकिन भाजपा इस बार हरेला सप्ताह मनाने जा रही है। तो वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरदून में हरेला लोकपर्व का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम धामी का स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने पर्यावरण सरंक्षण के महत्व पर बल दिया। हरेला सप्ताह के तहत एक लाख तक वृक्षारोपण का लक्ष्य तय किया गया है। मुख्यमंत्री ने आशा वयक्त की कि ऐसे प्रयासों से पर्यावरण प्रदूषण पर काबू पाया जा सकेगा।साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से प्रेरणा लेकर सभी लोगों को वृक्षारोपण करना चाहिए।ताकि ऑक्सीजन की कमी से लेकर पर्यावरण से जुड़ी दूसरी समस्याओं पर लगाम लगाई जा सके।
आपको बता दे की हरेला उत्तराखण्ड का लोकपर्व है हरेला के दिन वृक्षारोपण किया जाता है।



