बड़ी खबर : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में जनता दरबार लगाया….जिसमे जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उनके निदान के आदेश अधिकारियो को दिए है…मुख्यमंत्री के इस जनता दरबार में जायदातर मामले जनता की आर्थिक सहायताओं और मुलभुत समस्याओं को दुर करने के आये हुए थे –जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारीयों को उचित कार्यवाही करने के आदेश दिए है…

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि उत्तराखंड के आम जनमानस और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समय पर निस्तारण हो इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में आज मैंने मंत्रिमंडल सहयोगी सुबोध उनियाल जी और पार्टी अध्यक्ष अजय भट्ट जी के साथ बलबीर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में जनसमस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा की उनके द्वारा जब भी जनपदों का दौरा किया जाता है तो उसमे अधिकारियो के साथ साथ जनता से भी संवाद किया जाता है….जिससे जनता की समस्याओं को समाप्त किया जा सके…. मुख्यमंत्री ने कहा की सरकार के मंत्रियो द्वारा भी अपने जनपदों में जनता से संवाद करने का काम किया जाता है…
अगर आपको हमारी खबरे अच्छी लगे तो हमारे फेसबुक पेज पर लाइक कर शेयर जरूर करे



