बड़ी खबर : देहरादून में आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय में समस्त अधिकारियों को हिमालय बचाओ अभियान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हिमालय न सिर्फ भारत का मस्तक है बल्कि उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों के लिए वहां की संस्कृति, सभ्यता, पर्यावरण को संतुलित करने वाला और जीवन निर्वाह का साधन भी है। इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण प्रदूषण के प्रतिकूल असर से हिमालय को बचाने के लिए आगे आएं।



