Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड सीएए पर टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़के, कोतवाली पहुंचकर...

सीएए पर टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़के, कोतवाली पहुंचकर दी मामले की तहरीर…..

 देहरादून- नागरिकता संशोधन अधिनियम पर सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग नाराज हो गए। बड़ी संख्या में लोग नगर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि जिस शख्स ने टिप्पणी की है वह उत्तराखंड पुलिस में तैनात है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम सोशल मीडिया पर नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर एक टिप्पणी वायरल हुई। इसकी जानकारी जब मुस्लिम समाज के लोगों को हुई तो उनमें आक्रोश उत्पन्न हो गया। भारी संख्या में लोग तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे और टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि वह मामले को लेकर कोई भी अशोभनीय बात नहीं कर रहे, लेकिन कुछ लोग सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। उनका आरोप था कि जिस शख्स ने टिप्पणी की है वह उत्तरकाशी में पुलिस में तैनात है। एसपी सिटी में बताया कि घटना देहरादून की नहीं है। इस प्रकरण में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2