Homeराज्यउत्तराखण्डसिख संगत के लोगों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला।

सिख संगत के लोगों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला।

उधम सिंह नगर – काशीपुर में आज सिख संगत के बैनर तले दर्जनों सिख समुदाय के लोगों ने नगर के महाराणा प्रताप चौराहे पर एकत्र होते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। सिख संगत का कहना था कि पाकिस्तान सरकार लगातार सिख समुदाय के लोगों की निरसंह हत्या कराने में लगी है। जिससे काशीपुर ही नहीं बल्कि पूरे भारत का सिख समाज बहुत आहत है।

सिख संगत के लोगों ने इस दौरान महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार को उपजिलाधिकारी के मार्फत एक ज्ञापन प्रेषित करते हुए यह मांग की भारत सरकार पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाकर सिख समुदाय से जुड़े लोगों की हत्या करने वालों को कठोर सजा दिलाने में किरदार अदा करें और साथ ही सिख समुदाय की सुरक्षा के लिए दबाव बनाए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular