पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग से करीब पांच किलोमीटर दूर चचरेत गांव में कोटेश्वर महादेव गुफा में आदि भगवान शिव निवास करते हैं।
यहां सावन के महीने लोग दूर-दराज से जलाभिषेक करने आते हैं जो भी मनोकामना करते हैं, कोटेश्वर महादेव उसकी मनोकामना पूरी करते हैं। कोटेश्वर महादेव गुफा का स्कंद पुराण मानस खंड में भी उल्लेख है।