Homeराज्यउत्तराखण्डसावधान : कंही आप भी न फंस जाए हनीट्रैप गैंग की खूबसूरत...

सावधान : कंही आप भी न फंस जाए हनीट्रैप गैंग की खूबसूरत लड़कियों के जाल में, पढ़े पूरी खबर !

बड़ी खबर : दिल्ली, मुंबई, एनसीआर के बाद हनी ट्रैप गैंग सोशल मिडिया के जरिए उत्तराखण्ड के युवाओ को अपने जाल में फंसा रहा है। राज्य में गैंग अब तक कई युवाओं को शिकार बना चुका है। गैंग में फंसा एक युवक उनकी मुंह मांगी रकम नहीं चुका पाया तो उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराकर जेल भिजवा दिया। राज्य में शिकार कई परिवार गैंग से दहशत में हैं।

सोशल साइटों के जरिए जुड़ती हैं गैंग की महिला सदस्य 

बताया जा रहा है कि गैंग में शामिल खूबसूरत दिखने वाली युवती अच्छे परिवार के युवाओं से सोशल साइटों के जरिए जुड़ती हैं। फिर अवैध संबंध बनाकर इस पल को चुपके से रिकार्ड कर लिया जाता है। इसके बाद युवती शुरुआत में शादी का दबाव बनाकर युवक के परिवार तक पहुंचती है। लड़के का परिवार मिलते ही उन्हें युवती के साथ जुड़े लोग फोन पर ब्लैकमेल कर रकम मांगनी शुरू कर देते हैं। कोटद्वार निवासी एक महिला ने डीआईजी को बताया कि उनके बेटे को उक्त गैंग से जुड़ी युवती ने फेसबुक पर दोस्ती कर अपने जाल में फंसाया। युवक के झांसे में आने के बाद गैंग से जुड़े लोगों ने पहले 35 लाख, फिर 25 और बाद में 15 लाख रुपये की डिमांड की। वह नहीं दे पाए तो उनके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

पांच महीने से जेल में बंद है गैंग का शिकार युवक 

बताया कि हनीट्रैप गैंग की ब्लैकमेलिंग का शिकार उनका करीब 25 वर्षीय बेटा बीते पांच महीने से जेल बंद है। जबकि इसके बाद उक्त गैंग सोनप्रयाग, जौलीग्रांट और ऋषिकेश क्षेत्र में एक-एक युवक को अपने जाल में फंसा चुका है। महिला के साथ आए युवक ने बताया कि उक्त पीड़ितों में एक परिवार अभी खुलकर सामने आने को तैयार नहीं है। जबकि गैंग के जाल में फंसे दो पीड़ित परिवार भी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। सोनप्रयाग निवासी परिवार का मामले भी हाल में पुलिस के पास पहुंच गया है। डीआईजी पुष्पक ज्योति ने बताया कि हनी ट्रैप गैंग की शिकायत कोटद्वार निवासी परिवार ने की है। जिस पर एसपी पौड़ी को शीघ्र जांच के निर्देश दिए गए हैं। मामला काफी गंभीर है। बख्सा नहीं जाएगा।

पीड़ित महिला ने डीआईजी को बताया कि गैंग से जुड़ी युवती दून जिले के रायवाला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उन्होंने कहा कि गैंग में युवती के साथ उसकी कथित बहन, जीजा और मां भी जुड़ी हैं। महिला ने डीआईजी को उक्त गैंग की फोन पर ब्लैक मेलिंग के लिए दी गई धमकी की रिकार्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही। कुमाऊं में नेपाल बार्डर पर भी देश की सीमा पार का हनी ट्रैप गैंग सक्रिय है। वहां बार्डर पार से आने वाली युवती और महिलाएं दुकानदारों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर रही हैं। कुछ दिन पहले राज्य में यह मामला भी बड़ी चर्चा का विषय रहा था।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular