Homeराज्यउत्तराखण्डसायरा बानो का रुझान भाजपा की ओर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री...

सायरा बानो का रुझान भाजपा की ओर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री संगठन से मिली

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा को सायरा बानो के रूप में एक संजीवनी मिल गई है। तीन तलाक के विरुद्ध उच्च न्यायालय जाने वाली सायरा बानो अब भाजपा में शामिल होनें की इच्छा जाहिर की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट तथा महामंत्री संजय कुमार से मिलकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई। सायरा बानो अपने पिता इकबाल अहमद के साथ भाजपा कार्यालय पहुंची थी, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
तीन तलाक़ को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने वाली सायरा बानो आज अपने पिता श्री इक़बाल अहमद के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुँची। उनके साथ भाजपा के कुछ पदाधिकारी भी थे । कार्यालय पर उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन श्री संजय कुमार से भेंट की। श्री भट्ट ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और कहा कि महिलाओं विशेष तौर पर मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष ने इतिहास की रचना की है।
सायरा बानो ने हलाला व बहु विवाह मामले पर उच्चतम न्यायालय में विचार होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि वे भविष्य में भी महिला अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेंगी ।उन्होंने भाजपा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की। सायरा बानो के पिता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे पूरी मज़बूती से इस मामले में सामने आये।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेन्द्र भसीन, सह प्रमुख बलजीत सोनी, काशीपुर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष गुरबख़्श सिंह बग्गा, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश कुमार, शकील अहमद और अमित नारंग भी उपस्थित थे ।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular