Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड बलात्कारी बाबा राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने सुनाई10 साल...

बलात्कारी बाबा राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने सुनाई10 साल की सजा!

बड़ी खबर : साध्वी के साथ बलात्कार के आरोपी बाबा राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है, इस दौरान सजा पर बहस पूरी होने के बाद राम रहीम जज के सामने रहम की भीख मांगने लगा…. आपको बतादे कि शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को साध्वी यौन शोषण मामले में पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार दिया है… विशेष जज जगदीप सिंह ने रोहतक जेल में बनाई अस्‍थायी कोर्ट में सजा पर फैसला दिया है. सुबह जज को हेलीकॉप्‍टर से रोहतक जेल लाया गया था. इससे पहले शु्क्रवार को पंचकुला कोर्ट ने राम रहीम को रेप का दोषी करार दिया था
आपको बतादे कि यह केस साल 2002 में उस समय सामने आया था जब राम रहीम के डेरा सौदा से ताल्लुक रखने वाली साध्वी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को गुमनाम लेटर लिखा था. इसमें उन्होंने डेरा प्रमुख के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया. इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए.
अगर आपको हमारी खबरे अच्छी लगे तो हमारे फेसबुक पेज पर लाइक कर शेयर जरूर करे 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2