Homeराज्यउत्तराखण्डसांसद बलूनी ने उत्तराखंड की मोबाइल नेटवर्क समस्या को लेकर केंद्रीय मंत्री...

सांसद बलूनी ने उत्तराखंड की मोबाइल नेटवर्क समस्या को लेकर केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

सांसद अनिल बलूनी

देहरादून। राज्यसभा सांसद और भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने उत्तराखंड में दूरसंचार नेटवर्क की समस्या को लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद  से बात की। उन्होंने अपनी फेसबुक वाल पर पोस्ट किया है कि

मित्रों, मुझे उत्तराखंड से आमतौर पर मोबाइल नेटवर्क और कनेक्टिविटी की समस्या के समाधान हेतु सुझाव और शिकायतें मिलती रहती हैं। इस संबंध में मैंने दूरसंचार के माननीय मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद जी से बात की और उनसे उपरोक्त समस्याओं के संबंध में चर्चा हेतु समय मांगा। साथ ही मैंने माननीय मंत्री जी से अनुरोध किया है की भेंट के दिन उत्तराखंड के bsnl व डाक-तार के साथ-साथ निजी मोबाइल कंपनियों के अधिकारियों को भी बैठक में सम्मिलित किया जाये ताकि विषयों का त्वरित समाधान हो सके।
राज्य के दुर्गम स्थानों में कोनेटिविटी की समस्या के कारण आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ता है । विशेषकर ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले हमारे विद्यार्थियों को भी असुविधा होती है।
आप सभी से अनुरोध है कि अगर आपके संज्ञान में मोबाइल नेटवर्क से संबंधित कोई सुझाव हो तो विवरण के साथ अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर इस पोस्ट पर लिखें। मेरा प्रयास होगा कि सभी विषयों को संकलित कर बैठक में रखा जाये ताकि हम राज्य के निवासियों और राज्य में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को निर्बाध दूरसंचार सेवा उपलब्ध करा सकेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular