राजधानी देहरादून में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है दुन पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब पुलिस ने प्रेमनगर थाना के क्षेत्र के नंदा की चौकी से एक नशे के तस्कर को 5 किलोग्राम अफ़ीम के साथ गिरफ्तार किया। नशे के तस्कर का नाम सरबजीत उर्फ सोनू बताया जा रहा है जो कि दिल्ली का रहना वाला था। सरबजीत हिमाचल से अफीम को लाकर देहरादून के अलग अलग होटलों ओर उत्तराखंड के अलग अलग ज़िलों में सप्लाई करता था। सरबजीत उर्फ सोनू को संदिग्ध वाहन, व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पकड़ा गया था। पकड़ी गई 5 किलो अफीम की कीमत इंटरनेशनल मार्किट में 1.25 करोड़ बताई जा रही है