सरकार बनते ही हमने 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ कर्ज माफ किया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एल्डिगो मैदान में किसान सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में देश के युवा, गरीब, किसान के लिए जो वादे किए थे। वह सभी पूरे हो रहे हैं ।

कभी कहा जाता था कि भारत दुनिया की नकल करता है लेकिन मोदी सरकार के बाद दुनिया भारत के दिखाए रास्ते पर चल रही है। दुनिया कोरोना से त्रस्त थी, तब हमारे किसान खेत से सोना उगा रहे थे। वे राष्ट्र कल्याण के कार्य में लगे थे। भारत की प्रगति से जलन करने वाले लोग ये सब स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। जिन्हें देश की प्रगति अच्छी नहीं लग रही, वे झूठ बोलकर लोगों को व्यवस्था से अलग करने का प्रयास कर रहे हैं । मगर, हम सत्य के आग्रही हैं। उसी राह पर चलेंगे। मोदी जी ने कहा था कि खेत से बाजार तक एक चेन बनायेंगे, जो कि किसानों की प्रगति का मार्ग सरल करेगा। अब यह कार्य किया जा रहा।

उन्होंने कहा कि जब तक चार साल पूरे होंगे तब तक चार लाख नौजवानों को नौकरी मिल चुकी होगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों में नौकरी की वैकेंसी निकलती थी तो चंद परिवार झोला लेकर निकल जाते थे। अब ऐसा नहीं होता है।  उन्होंने कहा कि यूपी में जल्द फिल्म सिटी आ रही है। इसलिए काम करने के लिए तैयार हो जाइए। फिल्म सिटी भी युवाओं को मौके देगी। उन्होंने कहा कि बरेली का एयरपोर्ट जल्द शुरु होगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here