सरकार की विफलता पर रुड़की में कांग्रेसियों ने निकाली रैली

देहरादून। रुड़की में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने एक जनाक्रोश रैली निकालकर केन्द्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बेरोजगारी और महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई हैं। केन्द्र सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किए गए किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया है।
किसानों की ऋण माफी और गन्ना किसानों को भुगतान जैसे संवेदनशील मुद्दों पर केन्द्र सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। सत्ता में आने से पहले प्रधानमंत्री ने 100 दिन में कालाधन वापस लाने और 4 करोड लोगों को हर साल रोजगार देने का वायदा किया था लेकिन इसके सभी वायदे झूठ साबित हुए हैं
रसोईगैस और पेट्रोल और डीजल की कीमते लगातार बढ़ती जा रही हैं। बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता का जीवन मुश्किलों में फंस गया है। लेकिन सरकार द्वारा झूठे तत्थ्यों के आधार पर अपनी पीछ थपथपाई जा रही है जिाकस जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता द्वारा दिया जायेगा। रैली में ढाई तीन हजार के करीब लोग शामिल हुए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here