Thursday, March 5, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड संगठन के निर्देश पर मंत्री धन सिंह रावत ने पार्टी पदाधिकारियों के...

संगठन के निर्देश पर मंत्री धन सिंह रावत ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

नैनीताल/हल्द्वानी – हल्द्वानी में भाजपा संगठन के निर्देश पर कैबिनेट मंत्रियों द्वारा जिलों के प्रवास कार्यक्रम के तहत उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

जिलों में जाकर जनता के साथ संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने जिला अध्यक्ष समेत पार्टी पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों से संवाद किया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री द्वारा सभी मंत्रियों को 6 कार्यक्रम किए गए हैं।

जिसमें जिलों में जाकर संवाद करना है, लगातार पूर्व मुख्यमंत्रियों द्वारा की जा रही बयानबाजी पर धन सिंह रावत ने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। सबसे ज्यादा गुटबाजी अगर कहीं है तो वह विपक्षी पार्टी कांग्रेस में है। उन्होंने कहा कि वहां तो यह हालात हैं कि विधायकों के धरनों पर ही प्रदेश अध्यक्ष नहीं जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2